{"_id":"67d860f5c8e960677c021008","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-ksp1005-125561-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रोडवेज स्टेशन पर बड़ी संख्या में उमड़े यात्री, बसों की रही किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रोडवेज स्टेशन पर बड़ी संख्या में उमड़े यात्री, बसों की रही किल्लत
Mon, 17 Mar 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। होली पर्व के बाद प्रवासियों के लौटने का सिलसिला जारी है। यात्रियों की भीड़ के चलते रोडवेज ने दो अतिरिक्त बसों का संचालन किया। केमू की बसों में भी यात्रियों की भीड़ रही।
कुछ ग्रामीण रूटों पर बसों और टैक्सियों की सीमित आवाजाही से यात्री परेशान रहे। होली के बाद प्रवासी अब अपने कार्यस्थलों को लौटने लगे हैं। सोमवार सुबह से यात्रियों के गंतव्य को लौटने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम, देहरादून, जयपुर समेत अन्य शहरों को काफी संख्या में प्रवासी जा रहे हैं।
यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर बसें कम पड़ गई। ऐसे में देहरादून और दिल्ली रूट पर रोडवेज ने अतिरिक्त बस सेवाओं का संचालन किया। केमू स्टेशन पर भी यात्रियों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
यात्रियों को स्टेशन पर काफी देर तक बसों का इंतजार करना पड़ा। इधर दन्यां, भनोली, शहरफाटक, सोमेश्वर रूट पर शाम को सीमित वाहन संचालित होने से यात्रियों को परेशानी से जूझना पड़ा। रोडवेज के एजीएम विजय तिवारी ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधा देने लिए दो अतिरिक्त सेवाएं संचालित की गई।