फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: क्वारब में रास्ता खुलने से पटरी पर लौटी यातायात व्यवस्था

Tue, 07 Jan 2025 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 07 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा- हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई दिन बाद वाहनों की आवाजाही शुरु होने के कारण अल्मोड़ा के बाजारों में जरूरी सामान की आपूर्ति सामान्य होने लगी है। बीती रात और मंगलवार को बड़ी संख्या में ऐसे वाहन जो काशीपुर, हल्द्वानी और नैनीताल में ही रोके गए थे, वे सामान लेकर पहुंचे। अभी कई-कई दिन बाद वाहन सामान लेकर आ पा रहे थे।
विज्ञापन

अल्मोड़ा के साथ दो अन्य जनपदों बागेश्वर और पिथौरागढ़ भी क्वारब से हाईवे खुलने के कारण यातायात व्यवस्था में काफी हद तक सुधार देखने को मिला। अगस्त में हुई भारी बारिश के कारण क्वारब में पहाड़ी दरकने के कारण मलबा और पत्थर सड़क पर गिरने से यहां यातायात बाधित था। सड़क के बैठ जाने के कारण 11 दिन तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही थी। कई दिन की मेहनत के कारण सारे मलबे को हटाकर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे से हाईवे को सड़क का चौड़ीकरण खोल दिया गया था।
विज्ञापन

अल्मोड़ा के जनरल सामान के व्यवसायी मनोज कुमार ने बताया कि क्वारब से हाईवे खुल जाने के कारण मंगलवार को कई दिन बाद वाहन दूध और ब्रेड आदि जरूरी सामान लेकर अल्मोड़ा पहुंचे अन्यथा अभी तक वाहनों की आवाजाही रानीखेत की ओर से होने के कारण जरूरी सामान के वाहन या तो दोपहर बाद पहुंच रहे थे या फिर दो-तीन दिन बाद आ पा रहे थे। भवन निर्माण के ठेकेदार राजकुमार विश्वकर्माने बताया कि कई दिन बाद वाहनों की आवाजाही शुरु होने पर निर्माण सामग्री भी मंगलवार से अल्मोड़ा पहुंचने लगी है। अल्मोड़ा से रोडवेज की सभी बसें मंगलवार को क्वारब से ही आईं और गईं। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार ने बताया कि क्वारब में यातायात मंगलवार को भी जारी रहा। यातायात संचालन पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed