{"_id":"6894f3b0023cfb53f50fe147","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-ha11012-132002-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीणों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीणों ने दिया धरना
Fri, 08 Aug 2025 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट के 50 से अधिक गांवों में पिछले दो दिनों से बिजली गुल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीओ कार्यालय में धरना देकर आक्रोश जताया। शीघ्र विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को ग्रामीण मनिला पावर हाउस में धरने में बैठे। उन्होंने नारेबाजी कर आक्रोश जताया। कहा कि दो दिन से मानिला , पैसिया , झिमार , रतखाल , नैकणा पीपना सहित 50 से अधिक गांवों में बिजली गुल है।
इसके बाद भी यूपीसीएल विद्युत आपूर्ति करने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है। उन्होंने शनिवार तक विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं करने पर पावर हाउस में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
इस दौरान यूपीसीएल के एसडीओ तसनिफ अनवर ने ग्रामीणों को बताया कि भारी बारिश के कारण बिजली की लाइनों में कई स्थानों पर पेड़ गिर गए हैं। इस कारण बिजली गुल है। लाइनों को ठीक कर बिजली की आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। इस मौके पर रमेश पाल मुहारी, माधवानंद शर्मा , रमेश डिक्टिया , हिम्मत सिंह , अजय रावत , नदराम , मोहन शर्मा , कमल रावत आदि मौजूद रहे।