{"_id":"68349d2a0fb0f7a82e0fe995","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1005-128625-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: खटलगांव के लोगों की दशकों पुरानी सड़क की मांग हुई पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: खटलगांव के लोगों की दशकों पुरानी सड़क की मांग हुई पूरी
Mon, 26 May 2025 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 26 May 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। खटलगांव के ग्रामीणों की सोमवार को दशकों पुरानी सड़क की मांग पूरी हुई। इस उपलक्ष्य में गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए।
विधायक महेश जीना के प्रयासों से खटलगांव तक पहुंची सड़क से कालीगांव, पटोड़ी, डनासारी गांवों को भी फायदा पहुंचेगा। अब तक गांव के सभी लोगों को पांच किमी पैदल चलकर सड़क तक पहुंचना पड़ता था। बीमारों को सड़क तक लाना एक चुनौती होती थी। अब इस समस्या से मुक्ति मिल गई है। इससे गांव से पलायन भी रूकेगा।
गांव में पहुंचे विधायक प्रतिनिधि करन जीना ने कहा कि हर गांव को सड़क से जोड़ने के लिए विधायक संकल्पबद्ध हैं और जल्द ही सड़क में डामर होगा। इस सड़क को आगे आंसूतले गांव तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान वहां भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह चौधरी, नरेंद्र भंडारी, जिला मंत्री विक्रम बिष्ट, मंडल महामंत्री गिरधर सिंह राणा, जयपाल रावत, किशन भंडारी, पुष्पा रावत, सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।