फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: अतिवृष्टि से छह सड़कों पर आवाजाही ठप

Mon, 26 May 2025 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 26 May 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में शनिवार को हुई भारी बारिश ने क्षेत्र की कई सड़कों में बाधा खड़ी कर दी है। भूस्खलन से सड़कों में मलबा गिरने से करीब छह सड़कों पर आवागमन ठप हो गया है, जिससे करीब 15 ग्राम सभाओं की 5000 की आबादी प्रभावित चल रही है।
विज्ञापन


वर्षा से सड़कों पर टूट-फूट और भूस्खलन हुआ है। इससे क्षेत्र की मुख्य मोटरमार्ग देघाट-जौरासी सड़क में जगह-जगह मलबा गिरा है और इस सड़क पर आवागमन ठप हो गया है। सोमवार को मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगा दी गई है। पूरी सड़क को दुरूस्त करने में करीब दो-तीन दिन लगने की संभावना है। इसके अलावा चम्याड़ी-गण्तखाल और जैखाल-जौरासी मोटरमार्ग भी मलबे से बंद हैं। इसके अलावा तीन ग्रामीण सड़कें बाधित हुई हैं। ग्रामीणों को कई किलोमीटर पैदल चलकर देघाट बाजार पहुंचना पड़ रहा है, जहां से वह दैनिक जरूरतों का सामान खरीद रहे हैं। इधर, क्षेत्र के अशोक तिवाड़ी, विशन राम, विमला देवी, मनोज कुमार आदि पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से सड़कों को आवागमन के लिए अविलंब दुरूस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

दैवी आपदा से जहां-जहां सड़कों में मलबा आया है और सड़कें बाधित हुई हैं। वहां जेसीबी से मलबा हटाने का कार्य चल रहा है। दो जेसीबी लगाई गई हैं, दो-तीन दिन में आवागमन सुचारू कर दिया जायेगा।- महेंद्र कुमार कंपोज, जेई, लोनिवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed