फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: आयुर्वेदिक चिकित्सक के भरोसे चार पट्टियों का अस्पताल

Wed, 12 Mar 2025 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 12 Mar 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। चार पट्टियों के केंद्र भतरौंजखान में स्थित पीएचसी लंबे समय से महज एक आयुर्वेदिक चिकित्सक के सहारे चल रहा है। यहां दो पदों के सापेक्ष एक भी एलोपैथिक चिकित्सक तैनात नहीं है। ऐसे में क्षेत्र की करीब पांच हजार की आबादी स्वास्थ्य सुविधा के लिए दिक्कतों का सामना कर रही है।
विज्ञापन


पीएचसी भतरौंजखान में क्षेत्र की चार पट्टियों कोश्यां, ककलासों, धूराफाट और तल्ला सल्ट के लोग स्वास्थ्य सेवा के लिए निर्भर हैं। हर रोज दूर गांवों से उपचार के लिए यहां पहुंचते हैं लेकिन एलोपैथिक चिकित्सक नहीं होने पर उन्हें मायूस लौटना पड़ता है। करीब अस्पताल होने के बावजूद क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए दूर रानीखेत या भिकियासैंण जाना पड़ता है। अस्पताल में एलोपैथिक चिकित्सकों के दो पद सृजित हैं लेकिन एक भी नहीं भरा है। गर्भवती महिलाएं भी रेफर हो रही हैं। इससे लोगों में विभाग की अनदेखी को लेकर गुस्सा है। इधर व्यापार मंडल भतरौंजखान के अध्यक्ष प्रदीप पंत ने विभाग से अविलंब एलोपैथिक चिकित्सकों की तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन


मेडिकल के लिए भी भिकियासैंण का चक्कर

पीएचसी भतरौंजखान में एलोपैथिक चिकित्सक नहीं होने से पुलिस को भी परेशानी हो रही है। भतरौंजखान के थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि किसी आपराधिक मामले में अपराधी के मेडिकल की जरूरत पड़ती है तो पुलिस को अपराधी को 20 किमी दूर भिकियासैंण ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीएचसी भतरौंजखान में एलोपैथिक चिकित्सक नहीं होने का मामला संज्ञान में है। डिमांड शासन को भेजी गई है। जैसी ही बांडेड चिकित्सक जिले को मिलेंगे तो भतरौंजखान अस्पताल में प्राथमिकता से चिकित्सक तैनात किए जाएंगे।

— डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed