फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

अब शिकायत मिली तो संबंधित पर करेंगे कार्रवाई : संयुक्त मजिस्ट्रेट

Wed, 26 Feb 2025 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 26 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। समान नागरिक संहिता के तहत विवाह पंजीकरण और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के लिए तय शुल्क से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायतें आ रही हैं। संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद ने सख्त चेतावनी दी है कि अब अगर ऐसी शिकायत मिली तो संबंधित संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने पंजीकरण व अन्य प्रक्रियाओं के लिए निर्धारित शुल्क की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि अगर कॉमन सर्विस सेंटर में तय शुल्क से अधिक राशि वसूली जाती है तो इसकी शिकायत प्रशासन से करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे शुल्क संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। बताया कि प्रशासन जल्द ही हेल्पलाइन नंबर जारी करने की योजना बना रहा है ताकि नागरिक अनियमितता की शिकायत दर्ज करा सकें।
विज्ञापन


ये निर्धारित है शुल्क

विवाह पंजीकरण शुल्क— 250 रुपये
तत्काल विवाह पंजीकरण— 2500 रुपये
तलाक/विवाह अमान्यता की डिक्री पंजीकरण— 250 रुपये
बिना वसीयत के उत्तराधिकारी की घोषणा— 250 रुपये वसीयतनामा उत्तराधिकारी पंजीकरण— 250 रुपये
लिव-इन रिलेशनशिप पंजीकरण— 500 रुपये
सूचना अपडेट करवाना— 1000 रुपये

लिव-इन रिलेशनशिप समाप्त करवाना— 500 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed