{"_id":"67a25b83e08fd0e3c6024cbb","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1005-123756-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जीवनदायिनी विनोद नदी प्रदूषित, कूड़े के लगे हैं ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जीवनदायिनी विनोद नदी प्रदूषित, कूड़े के लगे हैं ढेर
Tue, 04 Feb 2025 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। क्षेत्र की विनोद नदी देखरेख के चलते प्रदूषित हो गई है। जीवनदायिनी इस नदी के तट कूड़े के ढेर लगे हैं। न तो स्थानीय स्तर पर इसकी सफाई हो सकी और न ही प्रशासन ने सुध ली।
स्याल्दे बाजार के समीप ही बहने वाली विनोद नदी गंदगी से पटी है। इसकी दशा स्वच्छता अभियान पर सवालिया निशान लगा रही है।
यहां लोग घरों का कूड़ा कचरा फेंक रहे हैं और कूड़े के ढेर नदी तट पर लगे हैं। कूड़ा ही नहीं घरों का गंदा पानी भी नदी में ही बहाया जा रहा है, जबकि इसी नदी से स्याल्दे क्षेत्र की कई पंपिंग पेयजल योजनाएं जुड़ी हैं। ऐसे में संक्रामक बीमारियों के फैलने का अंदेशा भी है।
इससे चिंतित स्याल्दे व्यापार संगठन ने आवाज उठाई है। एक बैठक कर संगठन ने कूड़ा फेंकने वालों के प्रति भी नाराजगी जताई है और प्रशासन की अनदेखी पर रोष व्यक्त किया है और प्रशासन से जल्द इसकी सुध लेकर नदी को स्वच्छ बनाए रखने के इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
बैठक में व्यापार संगठन के उपाध्यक्ष ऋषि रावत, सचिव हितेश बिष्ट, संरक्षक राजेन्द्र गिरी, व्यापारी करन नेगी, नन्दन सिंह, शंकर सिंह, मोहन सिंह, राधारमण उप्रेती, प्रेम गिरी, संतोष आदि लोग शामिल रहे।