फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: आश्वासन हवाई साबित हुए तो फिर करेंगे उग्र आंदोलन

Sun, 11 Aug 2024 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 11 Aug 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। खीरो घाटी संघर्ष समिति ने क्षेत्र की समस्याओं का आश्वासनों के बाद भी निस्तारण न होने पर अब फिर से आंदोलन की चेतावनी दी है। समिति के सदस्यों ने कहा है कि अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी अब तक उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए काेई कार्यवाही नहीं हाे पाई है। जिस कारण ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

खीरो घाटी संघर्ष समिति के सदस्यों की छतगुल्ला में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कुछ दिनों पहले ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर कई दिनों तक आंदोलन किया था। लेकिन इसके बाद भी अब तक एक भी समस्या का निस्तारण नहीं हो पाया है। तिपौला निर्मित खीरोघाटी ग्राम समूह पेयजल योजना के पंप आए दिन फुंक रहे हैं। जिस कारण पूरे क्षेत्र में पेयजल का संकट पैदा हो गया है। समिति के सदस्यों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रेविटी पेयजल योजनाओं से गंदे पानी की आपूर्ति पर भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की। बैठक में दीपक किरौला, पुष्पेश त्रिपाठी, जगदीश रौतेला, कैलाश भट्ट, नरेंद्र अधिकारी, चंद्रशेखर, गुंजन लाल, तारा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed