{"_id":"681fa17c7e6673c86704f8c7","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1002-127906-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मांगे पूरी नहीं होने पर छात्रों ने दी अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मांगे पूरी नहीं होने पर छात्रों ने दी अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
Sun, 11 May 2025 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 11 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के छात्रों ने शैक्षणिक सत्र तय समय पर पूर्ण करने, प्राध्यापकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य करने, नकल प्रकरणों की जांच करने आदि मांगों पर कुलपति कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने मंगलवाल को परिसर और विवि प्रशासनिक भवन में तालाबंदी करने और अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
शनिवार को पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने कई मांगों पर कुलपति कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना दिया। आक्रोशित छात्रों ने कहा कि पूर्व में वह विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को परीक्षा, परिणाम समय पर घोषित करने, एकेडमिक कैलेंडर लागू करने, प्राध्यापकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य करने, शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति पर निगरानी सहित अन्य मांगोंं पर ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन विवि प्रबंधन की ओर से अब तक मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नाराज छात्रों ने अब अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है। धरना स्थल पर राकेश भंडारी, दीपक सिंह, विक्रम बिष्ट, हसन, रोहित बिष्ट, कमलेश कुमार, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।