फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: डेंगू की आहट होते ही बचाव के लिए सक्रिय हुआ विभाग

Wed, 07 Aug 2024 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 07 Aug 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय में बीते दिनों मिले डेंगू के संदिग्ध मरीज की एलाइजा रिपोर्ट भले ही निगेटिव आई हो लेकिन इस मामले के सामने आने के बाद अब जिला अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग डेंगू से बचाव के लिए अलर्ट हो गया है। अस्पताल प्रबंधन ने अपने छह बैड वाले डेंगू वार्ड में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बीते दिनों अल्मोड़ा के एक युवक को एक निजी लैब में परीक्षण के बाद डेंगू पॉजिटिव पाया गया था। रोगी को एहतियातन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसका एलाइजा टेस्ट भी कराया गया था। राहत की बात यह रही कि इस टेस्ट में युवक निगेटिव पाया गया। इस मामले के सामने आने के बाद अब जिला अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग प्रबंधन ने डेंगू से बचाव के प्रति और ज्यादा सतर्कता बरतनी शुरु कर दी है। अस्पताल में आने वाले रोगियों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी जा रही है। लैब और वार्ड में भी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दावे किए जा रहे हैं। चिकित्सकों ने बताया कि डेंगू रोग के फैलने अथवा इसकी शिकायत मिलने पर अस्पताल में प्रतिदिन करीब 96 लोगों के टेस्ट की व्यवस्था गई है। कार्ड टेस्ट के बाद होने वाले एलाइजा टेस्ट की रिपोर्ट भी पांच से छह घंटे में अस्पताल में ही उपलब्ध होगी। इसकी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं चिकित्सक
जिला अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार डेंगू से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। घर के आसपास पानी जमा न होने दें और पूरे बाजू के कपड़े पहनें। पानी की टंकी को ढककर रखें और सफाई के प्रति जागरूक रहें। स्वस्थ खानपान वाली जीवन शैली अपनाएं ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू रोग से बचाव के लिए भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। किसी भी रोगी के मिलने पर अस्पताल में उपचार की सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।
डॉ आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed