{"_id":"66a93efef2ec5e99c30a4d44","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1001-115184-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: नौ दिन से लटके ताले, अस्पताल न जाने किसके हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: नौ दिन से लटके ताले, अस्पताल न जाने किसके हवाले
Wed, 31 Jul 2024 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 31 Jul 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकासखंड के पीएचसी सुरईखेत में बीते नौ दिन से ताले लटके हैं लेकिन इसकी जानकारी अधिकारियों को नहीं है। दूर-दराज से यहां उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीज अन्य अस्पतालों के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। मामला खुलने के बाद अब अधिकारी जल्द यहां के ताले खुलने की बात कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने में जुट गए हैं।
पीएचसी में तैनात एकमात्र चिकित्सक का कुछ दिन पूर्व स्थानांतरण हो गया। विभाग ने यहां किसी अन्य चिकित्सक की व्यवस्था नहीं की। यहां तैनात एकमात्र फार्मासिस्ट मरीजों के उपचार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्हें भी नौ दिन पूर्व चारधाम ड्यूटी में भेज दिया गया। तब से यहां ताले लटके हैं। विभाग की इस लापरवाही के चलते यहां उपचार के लिए पहुंचने वाले क्षेत्र के 30 से अधिक गांवों के मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। हैरानी है कि डॉक्टर के स्थानांतरण और फार्मासिस्ट की चारधाम ड्यूटी में भेजने के बाद भी विभागीय अधिकारियों को यहां ताले लगने की जानकारी तक नहीं है। यह मामला चर्चा का विषय बना है। संवाद
किसके पास है चार्ज, प्रभारी को नहीं है जानकारी
द्वाराहाट। पीएचसी सुरईखेत से स्थानांतरण होने के बाद यहां तैनात चिकित्सक ने किसे चार्ज दिया। कौन चिकित्सक यहां की जिम्मेदारी संभाल रहा है। फार्मासिस्ट चारधाम ड्यूटी में जाते समय किसे चार्ज दे गए। इस अस्पताल का रखवाला कौन है, इन सब बातों की जानकारी प्रभारी चिकित्साधिकारी को भी नहीं है। प्रभारी को यह जानकारी न होना सवाल खड़े कर रहा है। मल्ली बिठोली के प्रधान जगदीश सिंह ने जल्द अस्पताल खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
पीएचसी सुरईखेत के चिकित्सक का कुछ समय पूर्व स्थानांतरण हो गया था। फार्मासिस्ट को चारधाम ड्यूटी में भेजा गया है। यहां ताले लगने की जानकारी मुझे नहीं है। किसके पास चार्ज है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द अस्पताल खोला जाएगा।
डॉ. रविशंकर सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचसी द्वाराहाट।