{"_id":"66a67ee1e34d90d522050db1","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1001-115117-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवस्था : प्रसव जिला अस्पताल में और भर्ती हो रहीं महिला अस्पताल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्था : प्रसव जिला अस्पताल में और भर्ती हो रहीं महिला अस्पताल में
Sun, 28 Jul 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 28 Jul 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। महिला अस्पताल में दो महीने से ओटी का संचालन ठप होने से गर्भवतियां परेशान हैं। उन्हें प्रसव के लिए जिला अस्पताल और प्रसव के बाद बाद जच्चा-बच्चा को भर्ती होने के लिए फिर से महिला अस्पताल लौटना पड़ रहा है।
दो महीने पहले महिला अस्पताल में ओटी और प्रसव कक्ष का सुधारीकरण कार्य शुरू हुआ। तब इसका संचालन रोककर जिला अस्पताल में प्रसव की व्यवस्था की गई। लंबे समय बाद भी सुधारीकरण कार्य पूरा न होने से गर्भवतियां परेशान हैं। हर रोज तीन से चार गर्भवतियां प्रसव के लिए महिला अस्पताल पहुंचती हैं। यहां ओटी और प्रसव कक्ष बंद होने से उन्हें जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को भर्ती होने के लिए फिर से महिला अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
जनरल ओटी में कराने पड़ रहे हैं प्रसव
जिला अस्पताल में प्रसव कक्ष नहीं है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन को जनरल ओटी में प्रसव कराने पड़ रहे हैं। गर्भवतियां और परिजन जल्द महिला अस्पताल में ओटी और प्रसव कक्ष के ताले खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
महिला अस्पताल में निर्माण कार्य चल रहा है। इससे ओटी का संचालन और प्रसव रोकने पड़े हैं। जल्द निर्माण कार्य पूरा होगा।- डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।