फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: दूसरे दिन भी रामगढ़ के रास्ते हुए आवाजाही

Tue, 09 Jul 2024 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 09 Jul 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे दूसरे दिन भी बंद रहा। वाहनों का संचालन रामगढ़ के रास्ते होने से यात्रियों को अधिक किराया चुकाकर 23 किमी का अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ा। हाईवे बंद होने से रोडवेज ने बसों के संचालन से हाथ पीछे खींचे। अल्मोड़ा डिपो की पांच बसों का संचालन ठप रहा।
विज्ञापन

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर दूसरे दिन सोमवार को भी आवाजाही ठप रही, इसकी सीधी मार यात्रियों को सहनी पड़ी। हाईवे बंद होने से रामगढ़ रूट से आवाजाही हुई। रोडवेज ने पांच सेवाओं का संचालन रोक दिया। मजबूरन यात्रियों को टैक्सी के भरोसे सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

रामगढ़ रूट पर यात्रियों को 23 किमी का अतिरिक्त फेरा लगाते हुए टैक्सी में 200 रुपये अधिक किराया चुकाने के लिए मजबूर होना पड़ा। रूट लंबा होने से केमू प्रबंधन ने भी 45 रुपये अधिक किराया लिया। केमू स्टेशन के सुपरवाइजर बीबी चंदोला ने कहा कि केमू के सभी सेवाएं रामगढ़ होते हुए संचालित हुईं। अतिरिक्त फेरा होने से किराया बढ़ाना पड़ा। वहीं, अल्मोड़ा डिपो के सहायक महाप्रबंधक विजय तिवारी ने कहा कि अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे बंद होने से पांच सेवाओं का संचालन रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed