{"_id":"668c2f5020b2da7030009c49","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1001-114218-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बेस अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजी लैब में घुसा मलबा और पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बेस अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजी लैब में घुसा मलबा और पानी
Mon, 08 Jul 2024 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 08 Jul 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बारिश ने मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल प्रबंधन की भी दिक्कत बढ़ाई है। बारिश से सुरक्षा दीवार के गिरने का खतरा बढ़ा तो वार्ड को बंद कर यहां भर्ती मरीजों को शिफ्ट करना पड़ा है। वहीं, माइक्रोबायोलॉजी लैब में मलबा और बारिश का पानी घुसने से खासा नुकसान हुआ है। लैब में हर रोज कई तरह की जांचें होती हैं। इसके लिए सैंपल सुरक्षित रखे जाते हैं। यदि मलबा और पानी भीतरी कक्ष में पहुंचता को सैंपल खराब हो जाते इससे जांच प्रभावित होती। लैब और अस्पताल प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर मलबा और बारिश के पानी को भीतरी कक्ष में पहुंचने से रोका। इधर, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीपी भैंसोड़ा ने कहा कि लैब में मलबा और पानी घुस गया। सुरक्षा के इंतजाम कर लिए गए हैं। अब लैब सुरक्षित है। जांच प्रभावित नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन