{"_id":"6787fc980a564df0580d53d1","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-231-1-shld1005-112513-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: देहरादून जाने वालों को जल्द मिलेगी हेली सेवा की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: देहरादून जाने वालों को जल्द मिलेगी हेली सेवा की सौगात
Wed, 15 Jan 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। मेलाडुंगरी हेलीपेड से देहरादून तक हेली सेवा की शुरूआत जल्द होने की उम्मीद है। हेलीपेड पर इन दिनों तैयारियों को अंतिम रूप देने का कार्य चल रहा है। हेली सेवा शुरू होने के बाद न सिर्फ जिलेवासियों बल्कि चमोली और अल्मोड़ा जिले के लोग भी लाभान्वित होंगे।
गरुड़ के मेलाडुंगरी हेलीपेड की दूरी जिला मुख्यालय, ग्वालदम और कौसानी, सोमेश्वर आदि क्षेत्रों से करीब बराबर है। इन दिनों मेलाडुंगरी में हेली सेवा शुरू किए जाने को लेकर टिकट काउंटर, वेटिंग रूम, महिला-पुरुष शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है। लंबे समय से हेली सेवा शुरू होने की उम्मीद अब हकीकत में बदलने वाली है।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के सुरक्षाधिकारी राम सिंह कठायत ने हेलीपेड का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियां जल्द पूरी करने के लिए कहा है। निरीक्षण के दौरान कानूनगो दयाल मिश्रा, आरईएस के एई रतन खड़ाई, यामिनी खड़ायत, कनिष्क सहायक अंकित आदि थे। इधर, एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने बताया कि तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। फिलहाल किराया तय नहीं हुआ है। आचार संहिता हटने के बाद हेली सेवा शुरू करने की कवायद की जाएगी। फरवरी में देहरादून के लिए उड़ान सेवा शुरू होने की पूरी उम्मीद है।