{"_id":"65f9d4c07a0e86917303cb21","slug":"people-face-problems-in-district-almora-news-c-232-1-alm1001-109716-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: वाहन से सिलिंडर न बंटने से व्यापारी नाराज, कहा देना पड़ रहा है भाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: वाहन से सिलिंडर न बंटने से व्यापारी नाराज, कहा देना पड़ रहा है भाड़ा
Tue, 19 Mar 2024 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के व्यापारियों ने वाहन से रसोई गैस सिलिंडर न बांटने पर नाराजगी जताते हुए डीएम विनीत तोमर को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में वाहन से सिलिंडर न बांटने पर व्यापारियों और स्थानीय लोगों को ऊंचा भाड़ा देना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।
मंगलवार को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी और व्यापारी नगर अध्यक्ष संजय साह रिक्खू और जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि नगर के मुख्य बाजार में 650 से अधिक व्यापारी कॉमर्शियल सिलिंडर का उपयोग करते हैं। वहीं बाजार में कई परिवार निवास करते हैं। वाहन से सिलिंडर न बंटने से उन्हें मजदूरों को ऊंचा भाड़ा देकर इसे रिफिल कराना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यापारियों और लोगों को राहत देने के लिए मुख्य बाजार के चौड़े स्थानों पर पिकअप वाहन से सिलिंडर बांटने की व्यवस्था लागू होनी चाहिए। डीएम ने इस पर सहमति जताते हुए जल्द यह व्यवस्था लागू करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रमोद पवार, दीप चंद्र जोशी, वंदना वर्मा, मनु गुप्ता, हिमांशु बिष्ट, दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, गणेश जोशी, कमल बिष्ट, नीरज थापा आदि व्यापारी मौजूद रहे। संवाद