{"_id":"640ccc2fe96068cc630853e4","slug":"people-face-problems-for-vehicle-almora-news-c-8-1-78466-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: तीन बसों का संचालन न होने से यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: तीन बसों का संचालन न होने से यात्री रहे परेशान
Sun, 12 Mar 2023 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 12 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालकों की कमी से रोडवेज बसों का संचालन हो रहा प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। होली के बाद काफी संख्या में प्रवासी लौट रहे हैं। रोडवेज की तीन बसों का संचालन न होने से यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। यात्रियों ने बसों का नियमित संचालन करने की मांग की है।
होली मनाने के लिए काफी संख्या में प्रवासी पहाड़ आए हुए थे। छलड़ी के बाद अब प्रवासियों के लौटने का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़, लखनऊ, जयपुर और मुंबई के लिए काफी संख्या में प्रवासी लौट रहे हैं। इससे बस स्टेशनों और टैक्सी स्टैंडों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। रोडवेज डिपो के मुताबिक चालकों की कमी के चलते अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली, अल्मोड़ा-लमगड़ा-दिल्ली और अल्मोड़ा-टनकपुर के लिए को बसों का संचालन ठप है।
इस कारण इन जगहों पर जाने के लिए यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को टैक्सी और केमू की बस से सफर करना पड़ा। टैक्सियों का किराया अधिक होने से यात्रियों पर आर्थिक मार पड़ रही है। यात्रियों का कहना है कि बसों का संचालन नियमित किया जाए। इधर रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार ने बताया कि चालकों की कमी से संचालन प्रभावित हुआ है। चालकों की कमी के बारे में निगम मुख्यालय को अवगत कराया गया है।