फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

अल्मोड़ा: जिला अस्पताल में 17 दिन से आंख के ऑपरेशन ठप, मरीज बेहाल

Sat, 18 Feb 2023 06:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 18 Feb 2023 06:20 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के सभी दावे दम तोड़ रहे हैं, जिसका नुकसान मरीजों को झेलना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में जरूरी सामान व दवाएं न होने के चलते बीते 17 दिनों से यहां आंखों के ऑपरेशन ठप हैं, जिससे मरीज बेहाल हैं।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत लेंस, एनेस्थेसिया के इंजेक्शन व इसमें प्रयोग होने वाली दवाइयां उपलब्ध कराईं जाती हैं। जनवरी के अंत में यह जरूरी सामान पूरी तरह समाप्त हो गया, जिसे उपलब्ध कराने के प्रयास नहीं हुए। नतीजतन, जरूरी सामान न होने से यहां ऑपरेशन रोकने पड़ रहे हैं। ऐसे में अपनी नजर फिर से दुरुस्त होने की उम्मीद में यहां पहुंचने वाले मोतियाबिंद के मरीजों को मायूसी झेलनी पड़ रही है। हर रोज ऑपरेशन के लिए यहां पहुंचने वाले लोगों को बिना इलाज बैरंग लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


हर माह 100 से अधिक लोगों के होते हैं ऑपरेशन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में मोतियाबिंद के मरीज दूरदराज से पहुंचते हैं। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक सप्ताह में मंगलवार व बृहस्पतिवार को ऑपरेशन की तिथि तय की गई है। एक माह में औसतन 100 से अधिक लोगों के यहां ऑपरेशन होते हैं जो फिलहाल नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान खरीदकर अस्पताल प्रबंधन बिल भेजेगा तो उसका भुगतान कर दिया जाएगा। बजट की कमी नहीं है। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।

इस संबंध में सीएमओ से जानकारी ली जाएगी। जल्द समस्या का समाधान होगा।
डॉ. विनीता साह, डीजी हेल्थ, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed