{"_id":"653ab34f37ad56f35f01c214","slug":"people-face-problems-almora-news-c-321-1-shld1012-376-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा और कांग्रेस से उत्तराखंड की जनता का मोह नहीं : कठैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा और कांग्रेस से उत्तराखंड की जनता का मोह नहीं : कठैत
Fri, 27 Oct 2023 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह कठैत ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस से उत्तराखंड की जनता का मोह भंग हो गया है। राज्य की जनता एक बार उक्रांद को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है। बेरोजगारी से तंग आकर शिक्षित बेरोजगार आए दिन महानगरों की ओर पलायन कर रहे हैं।
जिले के भ्रमण पर आए उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष कठैत ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने कांग्रेस और भाजपा और भाजपा राज को खूब देख लिया है। बेरोजगारी से तंग आकर शिक्षित बेरोजगार आए दिन पलायन कर रहे है। उन्होंने भाजपा पर पूंजीवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। राज्य की स्थायी राजधानी के मामले में भाजपा चुप्पी साधे हुए है। कहा कि भाजपा के शासन में राज्य के हर क्षेत्र की सड़कों की स्थिति खराब है। राष्ट्रीय राजमार्गों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने के लिए कहा है। बैठक में सुनील ध्यानी, मनोज जोशी, हीरा बल्लभ भट्ट, पूरन रावत, मोहन सिंह बिष्ट, भुवन कांडपाल, गोपाल बनवासी, बलवंत सिंह बोरा, प्रताप सिंह नेगी, नंदन प्रसाद, विजयंत सिंह, जगदीश कठायत, आनंद सिंह बिष्ट, गिरीश ओली आदि ने विचार रखे। संवाद