{"_id":"654a97bbdbe5dfbfe50c2197","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-shld1003-4779-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रक्षा राज्य मंत्री से लगाई छावनी परिषद से मुक्ति दिलाने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रक्षा राज्य मंत्री से लगाई छावनी परिषद से मुक्ति दिलाने की गुहार
Wed, 08 Nov 2023 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत के लोगों ने केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट को ज्ञापन देकर छावनी परिषद से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए इसे नगर पालिका में शामिल करना जरूरी है।
रानीखेत के लोगों ने छावनी परिषद के नामित सदस्य मोहन नेगी के नेतृत्व में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री भट्ट को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र का हर व्यक्ति छावनी परिषद से मुक्ति दिलाने की मांग कर रहा है। सरकार उनकी भावनाओं के साथ ही उनकी परेशानी नहीं समझ रही है। इस दौरान उन्होंने एनसीसी मैदान को लीज पर लेकर स्टेडियम निर्माण, लोअर माल रोड को जालली मार्ग तक जोड़ने, छावनी क्षेत्र के भूमिहीनों को आवास योजना का लाभ दिए जाने की मांग की। वहां दीप भगत, कृष्णानद कांडपाल आदि मौजूद रहे। संवाद