{"_id":"6543eef06ba71eea9201f9f4","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-shld1003-4603-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अधिवक्ताओं ने किया जिला और अपर जिला जज का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अधिवक्ताओं ने किया जिला और अपर जिला जज का स्वागत
Fri, 03 Nov 2023 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नवनियुक्त जिला जज श्रीकांत पांडे और अपर जिला जज पारुल गैरोला ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जिला जज कौशल किशोर शुक्ला का स्थानांतरण होने पर श्रीकांत पांडे को इस पद पर नियुक्ति मिली है।
अल्मोड़ा जिले में फैमिली जज के पद पर तैनात पारुल गैराला को अपर जिला जज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बृहस्पतिवार को दोनों का जिला बार एसोसिएशन ने स्वागत किया। अधिवक्ताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व जिला जज कौशल किशोर शुक्ला को विवाई दी गई। अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश परिहार और संचालन सचिव दीप जोशी ने किया। इस मौके पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दयाराम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शचि शर्मा, सीनियर सिविल जज रविंद्र देव मिश्र, जूनियर सिविल जज शुभांगी गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि अरोड़ा सहित कई अधिवक्ता शामिल रहे। संवाद