{"_id":"653c065ab86b468ba906be34","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-shld1003-4391-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: वैकल्पिक पशु चिकित्सालय के संचालन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: वैकल्पिक पशु चिकित्सालय के संचालन की मांग
Sat, 28 Oct 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पशु चिकित्सालय एनटीडी में निर्माण कार्य चल रहा है। यहां न तो चिकित्सक के बैठने का इंतजाम है और न ही पशुओं के इलाज की व्यवस्था है। इससे पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पशुपालकों की परेशानी को दूर करने के लिए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीएम विनीत तोमर को ज्ञापन देकर नगर पालिका कांप्लेक्स में वैकल्पिक पशु चिकित्सालय का संचालन करने की मांग की।
शुक्रवार को आप कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सालय को पूरी तरह से तैयार होने में करीब एक साल का समय लगेगा। पशुओं के इलाज की व्यवस्था न होने से पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। परेशानी को दूर करने के लिए पशु चिकित्सालय का वैकल्पिक तौर पर संचालन जरूरी है। इस मौके पर आप यूथ विंग के जिला अध्यक्ष दानिश कुरैशी, गौरव भट्ट, दीपक भट्ट अजय भट्ट, अनिल शाही, उज्ज्वल जोशी आदि शामिल रहे। संवाद