{"_id":"6518696a75afc1642d0ec276","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-shld1003-3540-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बंदर पकड़ने के लिए सीएम पोर्टल पर गुहार, अधिकारियों का जवाब बजट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बंदर पकड़ने के लिए सीएम पोर्टल पर गुहार, अधिकारियों का जवाब बजट नहीं
Sun, 01 Oct 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। मुख्यमंत्री तक समस्याएं पहुंचाने के लिए बनाया गया सीएम पोर्टल भी लोगों की समस्याएं नहीं सुलझा पा रहा है। बंदरों से परेशान द्वाराहाट के लोगों ने जब सीएम पोर्टल पर बंदरों को पकड़ने की गुहार लगाई तो अधिकारियों का जवाब हैरान करने वाला आया। अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए बजट नहीं है और उन्होंने इस शिकायत का निस्तारण कर दिया।
द्वाराहाट नगर पंचायत के पूर्व सभासद नरेंद्र लाल साह ने बताया कि क्षेत्र के ग्वाड़, घगलोड़ी, हाट, दैरी, विजयपुर, डढ़ोली, धर्मगांव आदि गावों में बंदरों से ग्रामीण परेशान हैं। बंदर खेती, बागवानी को नुकसान पहुंचाने के साथ लोगों और छोटे बच्चों पर हमला कर रहे हैं। इससे खतरा है। बीते दिनों घगलोड़ी में बंदर ने छत से ईंट गिरा दी थी। इससे एक महिला की मौत हो गई। लंबे समय बाद भी परिजनों को मुआवजा नहीं दिया गया है। उन्होंने बंदर पकड़कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाने की शिकायत सीएम पोर्टल पर दर्ज कराई तो अधिकारियों ने साफ तौर पर इसके लिए बजट नहीं होने का हवाला देकर सीएम पोर्टल पर दर्ज इस शिकायत का निपटारा कर दिया। ऐसे में अब सरकारी मशीनरी से उम्मीद भी नहीं है और सीएम पोर्टल के माध्यम से लोगों को राहत मिलने के दावे फेल हैं।
द्वाराहाट क्षेत्र में बंदर पकड़ने की शिकायत सीएम पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी। इसके लिए बजट की कमी है। बजट की मांग पर शासन से पत्राचार किया जाएगा।
मदनलाल, रेंजर, द्वाराहाट।