{"_id":"64fe0ec5dc1d3484bf04ae54","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-shld1002-2792-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मांगें पूरी नहीं होने पर गुरिल्लों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मांगें पूरी नहीं होने पर गुरिल्लों ने जताई नाराजगी
Mon, 11 Sep 2023 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसबी स्वयं सेवक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने गुरिल्लों की मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि नौ अगस्त को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गुरिल्लों को 15 से 20 दिन के भीतर सीएम की अध्यक्षता में बैठक कर उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। एक माह बाद भी बैठक नहीं बुलाई गई है जिससे गुरिल्लों में नाराजगी है। यदि शासन ने जल्द बैठक बुलाकर गुरिल्लों की मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो वे प्रदेश भर में पदयात्रा निकालते हुए आंदोलन करेंगे। संवाद
विज्ञापन