{"_id":"65ad505db1cca8117f0f25c4","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-alm1001-7457-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 108 कर्मियों ने एंबुलेंस में गर्भवती का कराया सुरक्षित प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 108 कर्मियों ने एंबुलेंस में गर्भवती का कराया सुरक्षित प्रसव
Sun, 21 Jan 2024 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 21 Jan 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। प्रसव वेदना से तड़पती गर्भवती का 108 कर्मियों ने सड़क किनारे एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया। आपातकालीन सेवा से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह हवालबाग के रैंगल गांव निवासी नीमा देवी(36) को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने उसे अस्पताल लाने के लिए आपातकालीन सेवा को बुलाया। पति हरीश राम और गांव की आशा कार्यकर्ता उसे लेकर रवाना हुए। घर से निकलने के छह किमी बाद ही गर्भवती की हालत बिगड़ गई और वह प्रसव वेदना से जूझने लगी। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सीएमटी दीक्षा रावत ने जच्चा-बच्चा की जान बचाने के लिए एंबुलेंस में ही उसका प्रसव कराने का निर्णय लिया। सड़क किनारे एंबुलेंस खड़ी कर चालक देवेंद्र कुमार के सहयोग से उन्होंने गर्भवती का सुरक्षित प्रसव कराया। 108 के जिला प्रभारी मनोज सामंत ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। प्रसव के बाद दोनों को महिला अस्पताल में भर्ती किया गया। संवाद
विज्ञापन