{"_id":"65a1802b96baca98530094e3","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-alm1001-7094-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: ठेकेदार के साथ मारपीट, सीवर लाइन का काम रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: ठेकेदार के साथ मारपीट, सीवर लाइन का काम रोका
Fri, 12 Jan 2024 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 12 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जाखन देवी में सीवर लाइन बिछाने का काम कर रहे ठेकेदार से अज्ञात व्यक्ति ने मारपीट कर दी, इससे संबंधित ठेकेदार ने काम रोक दिया। कार्यदायी संस्था की तरफ से पुलिस में तहरीर देकर आरोपी का पता लगाने और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जाखन देवी में सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। शुक्रवार को अचानक ठेकेदार ने काम रोक दिया। कारणों का पता लगाने मौके पर पहुंचे पूर्व सभासद अमित साह ने ठेकेदार से वार्ता की तो उसने अपने साथ अज्ञात व्यक्ति ने मारपीट करने का हवाला दिया। उनकी सूचना पर कार्यदायी संस्था जल निगम के जेई दीपक जोशी मौके पर पहुंचे। ठेकेदार ने बताया कि उसके साथ हुई मारपीट के बाद मजदूरों ने आक्रोशित होकर काम बंद कर दिया है। सभी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर काम शुरू कराया। वहीं जल निगम के जेई दीपक जोशी ने मामले की तहरीर पुलिस में दी है। कोतवाल अरुण कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद