{"_id":"653d4e4bf0a09d5cf60c96f2","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-alm1001-4440-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora Elephant: हाथी चढ़े पहाड़, जमकर मचाया उत्पात, तोड़ा मंदिर और फसल की बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora Elephant: हाथी चढ़े पहाड़, जमकर मचाया उत्पात, तोड़ा मंदिर और फसल की बर्बाद
Sun, 29 Oct 2023 01:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 29 Oct 2023 01:25 PM IST
सार
स्थानीय लोगों के मुताबिक शुक्रवार की रात हाथियों का झुंड गांव में घुस गया। ग्राम प्रधान दीपक उनियाल ने बताया कि गांव के अन्य तोक बन्द्राण बिष्ट, अमोड़ी , चौड़ में भी हाथियों ने फसल रौंद दी है।
विज्ञापन
हाथी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथी पहाड़ चढ़ने लगे हैं। सल्ट में हाथियों का झुंड पहुंच गया और उन्होंन जमकर उत्पात मचाया। क्षेत्र के नागतले गांव में हाथियों के झुंड ने राजा हरूहीत के मंदिर को तोड़ दिया और फसल बर्बाद कर दी। इससे लोगों में दहशत है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक शुक्रवार की रात हाथियों का झुंड गांव में घुस गया। ग्राम प्रधान दीपक उनियाल ने बताया कि गांव के अन्य तोक बन्द्राण बिष्ट, अमोड़ी , चौड़ में भी हाथियों ने फसल रौंद दी है। बताया कि कॉर्बेट पार्क से सटे इस क्षेत्र में कभी-कभार हाथी पहुंचते थे। बीते कुछ समय से उनकी नियमित आवाजाही हो रही है जिससे खतरा बढ़ गया है।
महिलाएं अकेले जंगल नहीं जा पा रहीं हैं और बच्चों को भी अकेले स्कूल भेजने में डर लग रहा है। हाथियों की नियमित सक्रियता के चलते क्षेत्र के लोग शाम होते ही घरों में दुबकने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने वन विभाग से हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
कार्बेट पार्क से सटा होने से क्षेत्र में हाथियों की चहलकदमी रहती है। कभी-कभार हाथी जंगलों से निकलकर आबादी तक पहुंचते हैं। लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए। टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। - गोपाल जोशी, रेंजर, सल्ट।