{"_id":"6528417b8d24f5e3280ba6a6","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-alm1001-3897-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कमिश्नर का कैंप कोर्ट पुनर्स्थापित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कमिश्नर का कैंप कोर्ट पुनर्स्थापित करने की मांग
Fri, 13 Oct 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर जिला मुख्यालय में कमिश्नर का कैंप कोर्ट पुनर्स्थापित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यहां वाणिज्य न्यायालय भी स्थापित किया जाए। जिला जज के माध्यम से उच्च न्यायालय नैनीताल के प्रशासनिक न्यायाधीश को भेजे ज्ञापन में अल्मोड़ा जजी परिसर में फोटो स्टेट मशीन स्थापित करने का अनुरोध किया। कहा कि फोटो स्टेट मशीन न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष महेश चंद्र सिंह परिहार, उपाध्यक्ष कवींद्र पंत, सचिव दीप चंद्र जोशी, उप सचिव प्रेम आर्य आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
