फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: पशु अस्पताल का भवन जर्जर होने से हादसे का खतरा

Mon, 09 Oct 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 09 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय में राजकीय पशु अस्पताल (सदर) किराये के भवन में संचालित हो रहा है। भवन की हालत ठीक नहीं है। भवन जर्जर होने से हादसे का खतरा है।
विज्ञापन


किराये का भवन जर्जर हो गया है। भवन की छत जीर्णशीर्ण है। कई स्थानों पर छत में छेद हो चुके हैं। बारिश होने पर पानी छत से टपक कर कमरों के भीतर घुस जाता है। इससे कर्मचारियों को परेशानी होती है। पशु अस्पताल परिसर में बीमार पशुओं के इलाज के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। इस अस्पताल में पशुओं की सिर्फ ओपीडी चलती है। आवास सुविधा भी नहीं है।
विज्ञापन


छत टपकने से दवा खराब होने का खतरा

अल्मोड़ा। इस अस्पताल में केंद्रीय औषधि भंडार भी है। जिले के सभी पशु अस्पतालों को दवाओं का वितरण किया जाता है। बारिश में छत टपकने से औषधि भंडार में रखी गई दवाओं के खराब होने और दस्तावेजों को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। अस्पताल भवन निर्माण के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। भूमि चयनित होने पर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। -डॉ. उदयशंकर, मुुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed