{"_id":"6678771dabba717d0e0df874","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-alm1001-113612-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: एक महीने से आ रहा गंदा पानी, 10 हजार की आबादी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: एक महीने से आ रहा गंदा पानी, 10 हजार की आबादी परेशान
Mon, 24 Jun 2024 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 24 Jun 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत सहित आसपास के गांवों की 10 हजार से अधिक की आबादी की प्यास बुझाने के लिए बनी रामगंगा पंपिंग योजना से गंदे पानी की आपूर्ति नहीं रुक रही है। बीते एक महीने से घरों तक गंदा पानी पहुंच रहा है, इसका लोग उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में लोग प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने जल्द शुद्ध पानी की आपूर्ति करने की मांग की है।
द्वाराहाट नगर पंचायत सहित कौला, कोटिला, ग्वार, कुटौड़ा के 10 हजार लोगों की प्यास बुझाने के लिए रामगंगा पंपिंग योजना बनाई गई है। बीते एक महीने से योजना से गंदे और मटमैले पानी की आपूर्ति से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। उनके लिए इस पानी का उपयोग करना मुश्किल हो रहा है और साथ ही बीमारी का खतरा भी बढ़ गया है, लेकिन जल संस्थान शुद्ध पानी की आपूर्ति करने के लिए गंभीरता नहीं दिखा रहा है। क्षेत्र के उमेश चंद्र उपाध्याय, रतीश उपाध्याय, चंद्र प्रकाश, कमल सहित अन्य लोगों ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी गंदे पानी की आपूर्ति नहीं रुक रही है। गर्मी में लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगानी पड़ रही है। जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। संवाद
जल संस्थान ने कहा नई लाइन बिछने से आ रही दिक्कत
द्वाराहाट। जल संस्थान के मुताबिक सड़क निर्माण के दौरान पंपिंग योजना की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। 10 किमी लंबी नई लाइन बिछाई गई है। ऐसे में योजना के पाइपों से आयरन मिला पानी घरों में पहुंच रहा है। संस्थान का दावा है कि जल्द ही शुद्ध पानी की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
नई लाइन बिछाने से पाइपों का आयरन, पानी के साथ घरों तक पहुंच रहा है। लगातार पानी की जांच की जा रही है। कुछ दिनों में पाइप साफ होने से शुद्ध पानी की आपूर्ति होगी। -शेखर रौतेला, एई, जल संस्थान, द्वाराहाट।