फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: गर्मी और बारिश के मौसम में बढ़े डायरिया, पीलिया के मरीज

Fri, 31 May 2024 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 31 May 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। जिले में गर्मी बढ़ने के साथ बारिश से डायरिया और पीलिया का प्रकोप बढ़ने लगा है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग इन रोगों की चपेट में आ रहे हैं और ओपीडी भी बढ़ गई है। जिला अस्पताल में एक सप्ताह में ही ओपीडी में 35 फीसदी का उछाल आया है और पीलिया, डायरिया के मरीजों की संख्या भी दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन

गर्मी के साथ ही बारिश लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। मौसम बदलते ही लोग पीलिया और डायरिया की चपेट में आने लगे हैं। जिला अस्पताल के फिजिशयन डॉ. हरीश आर्या ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व तक अस्पताल में ओपीडी रोजाना 300 से 350 पहुंच रही थी जो अब बढ़कर 450 हो गई है। लोग पीलिया और डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। बताया कि एक सप्ताह पूर्व तक इन रोगों से जूझते हुए पांच से छह मरीज अस्पताल पहुंच रहे थे। अब 10 से 15 मरीज पहुंच रहे हैं। गंभीर हालत को देखते हुए दो से तीन मरीजों को हर रोज भर्ती भी करना पड़ रहा है। मौसम में बदलाव, दूषित खान-पान इन रोगों का मुख्य कारण है। संवाद
विज्ञापन

लक्षण
पेट में ऐंठन और दर्द, मितली और उल्टी, बुखार आना, भूख में कमी, आखों, नाखूनों और चमड़ी में पीलापन, कमजोरी और थकान महसूस होना।
बचाव

अधिक और शुद्ध पानी का प्रयोग, दूषित खाद्य सामग्री के प्रयोग से बचाव, उल्टी-दस्त में ओआरएस का घोल लेना, लक्षण दिखते ही चिकित्सक की सलाह जरूरी।
डायरिया और पीलिया जीवाणु और विषाणु जनित रोग है। सावधानी बरतना जरूरी है। इन दिनों ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी है। -डॉ. हरीश आर्या, फिजीशियन, जिला अस्पताल अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed