फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: पंपिंग शुरू, आज से नलों में आएगा पानी

Tue, 12 Mar 2024 10:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 12 Mar 2024 10:16 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। नगर की प्यास बुझाने वाली कोसी मटेला पंपिंग योजना के पंप हाउस के बिजली घर का फुंका हुआ पैनल 18 घंटे बाद दुरुस्त कर लिया गया है। योजना से जलाशयों को पंपिंग हुई। बावजूद इसके नगर के कई मोहल्लों में सोमवार को भी पानी नहीं मिला। इधर, जल संस्थान का दावा है कि मंगलवार से सभी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन


शनिवार देर रात मटेला पंप हाउस के बिजली घर का पैनल शार्ट सर्किट से फुंक गया। इससे रविवार को सभी जलाशयों के लिए पंपिंग ठप रही। जल संस्थान ने एनटीडी स्थित हेलेट जलाशय में स्टोर किए पानी से अधिकतर मोहल्लों में आपूर्ति बहाल की। रविवार की सुबह से देर शाम तक बिजलीघर के जले पैनल का सुधारीकरण कार्य किया गया। रात नौ बजे पैनल दुरूस्त हो गया। बिजली आपूर्ति बहाल होने से जिला मुख्यालय के सभी जलाशयों को पंपिंग हुई। जलाशयों में उनकी क्षमता के अनुसार पेयजल एकत्र नहीं होने से मकेड़ी, चीनाखान, खत्याड़ी, खगमराकोट, गोलनाकरड़िया, सिकुड़ा, धारौनाला आदि मोहल्लों में जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिला।
विज्ञापन


मटेला पंप हाउस के बिजली घर के फुंके पैनल को दुरुस्त कर लिया गया है। जलाशयों में पंपिंग सुचारू हो गई है। मंगलवार से सभी क्षेत्रों में निर्धारित समय पर पेयजल आपूर्ति बहाल होगी। - एके सोनी, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन



संकट : 24 गांवों के 5000 लोग चार दिन से प्यासे

द्वाराहाट (अल्मोड़ा )। द्वाराहाट ब्लॉक के खीरोघाटी पंपिंग पेयजल योजना में चार दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। सोमवार को भी क्षेत्र के 24 से अधिक गांवों में जलापूर्ति नहीं हुई। इससे 5000 से अधिक उपभोक्ताओं को जल संकट झेलना पड़ा।

खीरोघाटी पंपिंग पेयजल योजना का तिपौला में बना टैंक क्षतिग्रस्त हैं। टैंक में कई स्थानों पर दरारें आ गई हैं। टैंक से जुड़े खलना, चमीनी, कुन्स्यारी, तिपौला, असगोली, सिमलगांव, छतगुल्ला, बसेरा, कूना, तल्ली कहाली, मल्ली कहाली, कुई, मैनोली, छतीना, बूंगा, धन्यारी, सलना, किरोली 24 से अधिक गांवों में सोमवार को जलापूर्ति ठप रही। पशुओं के लिए भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। पानी नही आने से लोग नौलों से पानी लाकर किसी तरह काम चला रहे हैं।

लोग बोले-
-कभी लाइन क्षतिग्रस्त होने तो कभी मोटर फूंकने से आए दिन पेयजल आपूर्ति ठप रहती है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पेयजल आपूर्ति बहाल होनी चाहिए।- लक्ष्मण सिंह अधिकारी, पूर्व प्रधान असगोली फोटो- 11 एएलएम16पी


-पानी नहीं आने से भारी दिक्कतें हो रही हैं। नौले, धारों में भी पानी पर्याप्त नहीं मिल रहा है। पेयजल आपूर्ति शीघ्र बहाल की जानी चाहिए। अन्यथा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

हरवंश बिष्ट, अध्यक्ष रिश्कन घाटी संघर्ष समिति

तिपौला में पेयजल टैंक की मरम्मत की जा रही है। 15 मार्च से पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। -एसएस रौतेला, जेई जल संस्थान द्वाराहाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed