फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: शिक्षकों ने किया अन्य कार्यों का बहिष्कार

Sun, 19 Nov 2023 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 19 Nov 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर। राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े प्रभारी प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों के पद छोड़ने का सिलसिला जारी है। जिले में 56 प्रभारी इस्तीफा दे चुके हैं। संघ ने शिक्षण और एमडीएम के अलावा कराए जा रहे अन्य कार्यों के बहिष्कार का भी एलान किया है। शिक्षकों ने काम करने के बावजूद वेतन रोका तो आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोपाल दत्त पंत ने बताया कि संगठन से जुड़े तकरीबन सभी प्रभारियों ने पद छोड़ दिया है। अब शिक्षकों ने विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति, रोजाना मनाए जाने वाले दिवस, बीएलओ ड्यूटी, रोज की डाक बनाने, एनजीओ के माध्यम से विभिन्न एप पर मांगी गई सूचनाएं, शिक्षक प्रशिक्षण, खेल महाकुंभ आदि विद्यालयी शिक्षा के तहत न आने वाले कार्यों का भी बहिष्कार कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षक का काम पढ़ाना है। इसे पूरी जिम्मेदारी से पूरा किया जाएगा। वहीं राज्य लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं समेत विद्यार्थियों के हित से जुड़ी जिम्मेदारियां भी निभाईं जाएंगी लेकिन अनावश्यक कार्य नहीं किए जाएंगे। कहा कि अगर सरकार की ओर से शिक्षण कार्य करने के बावजूद वेतन रोकने की कोशिश की गई तो शिक्षक आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों की मांग
शिक्षक संघ के सदस्य प्रधानाचार्यों के सभी पद पदोन्नति से भरने, विद्यालयों मेंं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी या स्वच्छक तैनात करने, 5,400 ग्रेड वेतन वाले कर्मचारियों को राजपत्रित घोषित करने, अंतरमंडलीय स्थानांतरण, विद्यालयों में खेल मैदान बनाने और कंप्यूटर उपलब्ध कराने, खेल मैदान बनवाने, अटल उत्कृष्ट स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम के शिक्षक नियुक्त करने आदि मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed