{"_id":"653c049cb8c5a05c2e058914","slug":"people-does-not-take-interest-in-admission-almora-news-c-232-1-alm1001-4402-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: परीक्षाफल घोषित न होने से प्रवेश लेने से कतरा रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: परीक्षाफल घोषित न होने से प्रवेश लेने से कतरा रहे विद्यार्थी
Sat, 28 Oct 2023 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय परीक्षा होने के तीन महीने बाद भी परीक्षाफल घोषित नहीं कर सका है, इसका असर प्रवेश प्रक्रिया पर पड़ रहा है। विवि प्रबंधन ने विद्यार्थियों को अगले सेमेस्टर में प्रोविजनल प्रवेश देने का निर्णय लिया है। लेकिन विद्यार्थी बगैर परीक्षाफल घोषित हुए अगले सेमेस्टर में प्रवेश लेने से कतरा रहे हैं। स्थिति यह है कि बीए तृतीय और पांचवें सेमेस्टर में दो हजार सीट के सापेक्ष आठ दिन में सिर्फ 400 प्रवेश लिया है, जबकि प्रवेश की अंतिम तिथि में केवल चार दिन का समय शेष है।
एसएसजे परिसर में 19 अक्तूबर से बीए के तीसरे और पांचवें सेमेस्टर में प्रोविजनल प्रवेश शुरू हुए हैं, इसकी अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के आठ दिन बाद भी शुक्रवार तक बीए तीसरे सेमेस्टर में एक हजार सीट के सापेक्ष 191 और पांचवें सेमेस्टर में इतनी ही सीट के सापेक्ष 209 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। ऐसे में प्रवेश की सुस्त गति देख विवि प्रबंधन परेशान है। वहीं विद्यार्थी प्रवेश लेने के लिए परीक्षाफल का इंतजार कर रहे हैं। ऐसा इसलिए कि यदि कोई विद्यार्थी पिछले सेमेस्टर में असफल रहा तो उसे फिर से प्रवेश प्रक्रिया से गुजरने के बाद भी पिछले सेमेस्टर में बैठना पड़ेगा।
परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों सेमेस्टर में प्रवेश के लिए 1200 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। लेकिन अभी तक केवल 400 विद्यार्थियों ने ही शुल्क जमा किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगले कुछ दिनों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ेगी। संवाद