फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Peoepl face problems.

Almora News: जिले के 23 आयुर्वेदिक अस्पतालों के पास नहीं है अपनी छत

Wed, 12 Jul 2023 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 12 Jul 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Peoepl face problems.
अल्मोड़ा। सरकार आयुर्वेदिक चिकित्सा को बढ़ावा देने की बात कह रही है लेकिन जिले में आयुर्वेदिक अस्पताल बदहाली का सामना कर रहे हैं। इन अस्पतालों की बेहतरी तय करने के लिए कोई ठोस कार्ययोजना सामने नहीं आ पाई है। नतीजा यह है कि जिले में 50 आयुर्वेदिक अस्पताल हैं। इनमें से 23 अस्पताल किराये की इमारतों में चल रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ देने के लिए जिले में 50 आयुर्वेदिक अस्पताल खोले गए थे। उत्तराखंड बनने के 22 साल बाद भी 23 अस्पतालों को अपनी छत नहीं मिल पाई है। जिला मुख्यालय में भी अस्पताल के पास अपना भवन नहीं है। राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल नगर (अल्मोड़ा) लोअर माल रोड खोल्टा में किराये के भवन में संचालित हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो स्थिति और भी खराब है। किराये के भवन में होने के कारण इन अस्पतालों की जगह बदलती रहती है। इसकी वजह से मरीजों को अस्पताल के बारे में सही जानकारी नहीं मिल पाती है। कई अस्पताल भवनों की छत जीर्णशीर्ण हो गई है। बारिश में छत से पानी टपकता है जिससे दवा समेत कार्यालय में रखे गए दस्तावेजों के खराब होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन




ये अस्पताल चल रहे किराये के भवन में

राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल अल्मोड़ा नगर, डीनापानी, काकड़ीघाट, सोनी, हऊली, मनुली, अगासपुर, सैंणमानुर, मेरगांव, दोड़म, तोली, जिंगोली, बानठौक, बकस्वाड़, झिपुलचौड़ा, जीनापानी, नगचूलाखाल, देवलीखेत, तलागताल, स्यूनाकोट, भगौती, मनान, सल्पड़।
विज्ञापन
विज्ञापन


किराये में चल रहे अस्पतालों के भवन निर्माण के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। भूमि का चयन होने पर प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

डॉ. निवेदिता जोशी, जिला आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed