फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pensioners Raised their Voices

पेंशनरों से जीवित प्रमाण पत्र के नाम पर शुल्क लेने का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Pensioners Raised their Voices
अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण समिति के पदासीन कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याणकारी संस्था की अल्मोड़ा में हुई बैठक में वक्ताओं ने पेंशनरों से जीवित प्रमाणपत्र जमा करने पर शुल्क लेने का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय डाकघर में जीवित प्रमाणपत्र जमा करने पर पेंशनरों से शुल्क लिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि सभी पेंशन धारकों के जीवित प्रमाणपत्र उसी बैंक या डाकघर में जमा कराने का प्रावधान किया जाए जहां से संबंधित को पेंशन मिलती है। ट्रेजरी शहर से काफी दूर होने के कारण पेंशनरों को वहां आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यहां जाने में पेंशनरों का समय और धन दोनों बर्बाद हो रहा है। उन्होंने नगर क्षेत्र अल्मोड़ा में ट्रेजरी की एक शाखा खोल कर नियत तिथि तय कर नगर के अंतर्गत पेंशनरों के जीवित प्रमाणपत्र जमा कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बैंकों और डाकघरों में लोगों की काफी भीड़ रहती है। इस कारण वरिष्ठ नागरिकों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ता है। बैंकों, डाकघरों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग काउंटर बनाए जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि आधार कार्ड संशोधन में शुल्क लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्सी चालक भी मनमाना किराया वसूलते हैं। इस मौके पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष हर सिंह सिराड़ी के निधन पर शोक जताया गया। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष जमन सिंह देवड़ी और संचालन महासचिव लक्ष्मण सिंह बोरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed