फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   PC of Minister Ajay Bhatt in Dwarahat

प्रसाद योजना से होगा शक्तिपीठ दूनागिरी मंदिर का कायाकल्प: भट्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
PC of Minister Ajay Bhatt in Dwarahat
पत्रकारों से वार्ता करते केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट। संवाद - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय जल्दी खुलेगा। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत दूनागिरि मंदिर को भव्य और दिव्य बनाने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र को प्रस्ताव भेजा है। भट्ट ने कहा कि प्रसाद योजना के तहत तीन करोड़ तीस लाख रुपये की लागत से दूनागिरि मंदिर को भव्य बनाया जाएगा। मंदिर में दर्शनार्थियों के लिए सभी सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज के विश्राम गृह में हुई पत्रकार वार्ता में भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां विदेशों में भारत का मान बढ़ा रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भ्रष्टाचार और घोटाले रोकने के लिए सख्त निर्णय लिया है जो अपने आप में नजीर है। कहा कि अब भ्रष्टाचारी किसी भी हालत में बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान भट्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। इसलिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह गांव-गांव में जाकर पार्टी की रीति-नीति बताएं। विकास कार्यों के माध्यम से पात्र लोगों तक सुविधाओं का लाभ पहुंचाएं। इस दौरान भाजपा नेता अनिल शाही, भूपेंद्र कांडपाल, उमेश भट्ट, विनोद भट्ट, घनश्याम भट्ट, युगल किशोर आर्या, कैलाश भट्ट, पंकज तिवारी, सुधीर मठपाल, राजेंद्र जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed