फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Payment of pending salary and pension to drinking water corporation workers

पेयजल निगम कर्मियों को लंबित वेतन और पेंशन का हो भुगतान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Payment of pending salary and pension to drinking water corporation workers
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पेयजल निगम कार्मिकों को पिछले तीन माह से वेतन और पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है। इस कारण उन्हें आर्थिक दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। भुगतान की मांग को लेकर पेयजल निगम अधिकारी कर्मचारी समन्वय समिति ने गत दिवस अल्मोड़ा पहुंचे पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल को ज्ञापन सौंपा और जल्द वेतन, पेंशन के भुगतान की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि अप्रैल माह से अब तक विभाग के कार्मिकों को वेतन और सेवानिवृत्त कार्मिकों को पेंशन नहीं मिली है। जल्द से जल्द भुगतान किया जाएगा। कार्मिकों ने प्रत्येक माह प्रथम सप्ताह में वेतन और पेंशन मिले। पेयजल निगम और जल संस्थान का एकीकरण कर नया राजकीय विभाग बनाने की मांग भी ज्ञापन में उठाई है। संगठन का कहना है कि कार्मिकों को वेतन का भुगतान सेंटज से प्राप्त होता है। जो कि पेयजल निगम में कार्यरत कार्मिकों के वेतन और पेंशन के लिए पूरा नहीं हो पाता है। कम पड़ी धनराशि का भुगतान सरकार करती है। मांग की है कि सरकार सेंटज की पूरी धनराशि को अपने पास रखकर कार्मिकों के वेतन और पेंशन के लिए पर्याप्त धनराशि अवमुक्त करे। ज्ञापन में समिति के संयोजक देवेंद्र फर्त्याल, जल गिनम जल संस्थान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष हरीश चंद्र सनवाल, कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट, सचिव राहुल बिष्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed