{"_id":"6a021af2ed17e8326b0c3ab5","slug":"patients-arrived-at-the-hospital-but-no-physician-almora-news-c-232-1-shld1002-143227-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अस्पताल में मरीज पहुंचे, फिजिशियन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अस्पताल में मरीज पहुंचे, फिजिशियन नहीं
Mon, 11 May 2026 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 11 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को खुले अस्पताल में मरीजों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी लेकिन फिजिशियन नहीं पहुंचे। फिजिशियन के चारधाम ड्यूटी पर जाने से मरीजों को पांच किमी दूर बेस अस्पताल जाना पड़ा। इससे हवालबाग, ताकुला, लमगड़ा, धौलादेवी, भैंसियाछाना विकासखंडों के विभिन्न गांवों से आए मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जिला अस्पताल की ओपीडी में 750 और बेस अस्पताल की ओपीडी में 355 मरीज उपचार को पहुंचे। पर्ची काउंटर में मरीजों की लंबी कतार रही।
बेस अस्पताल में भी भीड़ होने के कारण मरीजों को कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। मौसम में आए बदलाव के कारण मरीज फीवर संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। पेट दर्द, सीने में दर्द, एलर्जी समेत अन्य बीमारियों के मरीजों में इजाफा हो रहा है। ओपीडी में फीवर के मरीजों की संख्या में बढ़ते जा रही है।
..........
फिजिशियन चार धाम ड्यूटी पर गए हैं। वह शीघ्र जिला अस्पताल में सेवा देंगे। मरीजों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। -डॉ. एचसी गड़कोटी, पीएमएस जिला अस्पताल अल्मोड़ा