{"_id":"6a15dbe21c47790ca00546d9","slug":"patia-forests-blazed-with-forest-fire-almora-news-c-232-1-alm1019-143936-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: वनाग्नि से धधके पाटिया के जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: वनाग्नि से धधके पाटिया के जंगल
Tue, 26 May 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 26 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। ताकुला क्षेत्र के ग्राम पाटिया जंगलों में बीती सोमवार रात भीषण आग लग गई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलते ही वन विभाग, सिविल सोयम और अल्मोड़ा वन प्रभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और देर रात तक आग बुझाने का अभियान चलाया गया। आग की सूचना हंस फाउंडेशन के समूह के सदस्यों द्वारा विभाग को दी गई थी।
सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। इस दौरान हंस फाउंडेशन के फायर फाइटर समूह की महिलाओं ने भी सक्रिय रूप से भाग लेते हुए आग बुझाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। मौके पर रेंजर, फील्ड कर्मी और हंस फाउंडेशन की टीम लगातार डटी रही और आग को फैलने से रोकने के प्रयास किए गए। हालांकि लगातार प्रयासों के बावजूद देर रात तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका।