फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Patal Bazar in Almora

Almora News: अल्मोड़ा का ऐतिहासिक पटाल बाजार पुराने स्वरूप में लौटेगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Patal Bazar in Almora
पटाल बाजार में बिछी स्टोन कोट की स्लेट।संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा का पटाल बाजार जल्द ही फिर से अपने पुराने स्वरूप में नजर आएगा जिसकी कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए उनतालीस करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई है जिसके शीघ्र स्वीकृत होने की उम्मीद है। इसके बाद ऐतिहासिक बाजार में टाइल्स की जगह इसकी पुरानी पहचान वाली पारंपरिक पटाल फिर से नजर आएगी।
विज्ञापन

पटाल बाजार का नाम यहां बिछे पारंपरिक पटालों के नाम पर रखा गया। ये पटाल पर्वतीय संस्कृति की विशिष्ट पहचान थे लेकिन बदलते दौर के साथ इन पटालों पर भी आधुनिकता हावी हुई। साल 2004 में पारंपरिक पटालों को हटाकर यहां कोटा स्टोन लगा दिया गया जिससे इस बाजार की रौनक और पहचान खो गई। वहां पटालों की जगह कोटा स्टोन की स्लेट नजर आती है। अब केवल पटाल बाजार का नाम ही बचा है।
विज्ञापन

अब फिर से इस ऐतिहासिक बाजार को पुराने स्वरूप में लौटाने की कवायद शुरू हो गई है। टाइल्स की जगह यहां फिर से पटाल नजर आएंगे। इसके लिए प्रशासन ने उनतालीस करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी है। स्वीकृति मिलते ही यहां टाइल्स की जगह पटाल बिछाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में पहाड़ी शैली के भवनों को सहेजने की होगी कोशिश
अल्मोड़ा। नगर के मुख्य आकर्षण पटाल बाजार स्थित पहाड़ी शैली में बने भवनों को भी सहेजने का काम होगा। डीएम वंदना सिंह ने कहा कि भवन स्वामियों की सहमति से पुरानी शैली के भवनों को पूर्व स्वरूप में लाने की कोशिश होगी।
दुर्घटना का कारण बन रहीं कोटा स्टोन की स्लेट
अल्मोड़ा। पटाल बाजार में बिछी कोटा स्टोन की स्लेट दुर्घटना का कारण बन रही हैं। हल्की बारिश में भी इनमें फिसलन बढ़ जाती है जिनमें पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। पटाल बिछने के बाद लोगों को इस समस्या से छुटकारा मिलने की उम्मीद जगी है।

नगर का ऐतिहासिक पटाल बाजार जल्द अपने पुराने स्वरूप में लौटेगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है। उनतालीस करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की गई है जिसको जल्द स्वीकृति मिलेगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। - वंदना सिंह, डीएम, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed