{"_id":"5fa133f18ebc3e1a2722396e","slug":"passport-office-in-almora-locked-for-seven-months-almora-news-hld4027705172","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में गाइडलाइन जारी होने के बाद भी नहीं खुला पासपोर्ट कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में गाइडलाइन जारी होने के बाद भी नहीं खुला पासपोर्ट कार्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। लॉकडाउन से बंद अल्मोड़ा का पासपोर्ट कार्यालय अब भी संचालित नहीं हो पाया है। दो नवंबर को कार्यालय खोलने की गाइडलाइन जारी होने के बाद भी कार्यालय में ताला लटका हुआ है। देहरादून पासपोर्ट कार्यालय से कर्मचारियों के यहां नहीं पहुंच पाने के कारण कार्यालय बंद है। जिससे पासपोर्ट बनाने वालों को भारी परेशानी हो रही है।
अल्मोड़ा स्थित पासपोर्ट कार्यालय में जिले के अलावा बागेश्वर, पिथौरागढ़ जनपदों के लोग भी पासपोर्ट बनवाने पहुंचते हैं। पूर्व में पासपोर्ट संबंधित कार्यों के लिए लोगों को देहरादून के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अल्मोड़ा में कार्यालय स्थापित होने से लोगों को यहीं सेवाएं मिलने से बड़ी राहत मिल रही थीं।
लॉकडाउन के बाद सात माह से अधिक समय से पासपोर्ट कार्यालय में ताला लटका हुआ है। बता दें कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू से एक दिन पहले पासपोर्ट कार्यालय बंद हुआ था। इधर सरकार की ओर से दो नवंबर को कार्यालय खोलने के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई थी पर अब भी दफ्तर बंद है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कार्यालय में दो कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसमें एक डाकघर की ओर से तैनात है। दूसरा पासपोर्ट कार्यालय की ओर से नियुक्त है। डाकघर की ओर से नियुक्त कर्मचारी इन दिनों डाकघर के कार्य देख रहे हैं, जबकि देहरादून पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारी अब तक यहां नहीं पहुंचे हैं।