फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Passengers worried due to debris falling in Quarb almora

Almora: क्वारब में दिनभर गिरते मलबे ने रोकी हाईवे पर रफ्तार, अल्मोड़ा-हल्द्वानी NH पर हजारों यात्री परेशान

Mon, 23 Sep 2024 07:17 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 23 Sep 2024 07:17 PM IST
सार

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को भी दिन भर मलबा और बोल्डर मलबा गिरने का सिलसिला जारी रहा। यहां कई बार जाम की स्थिति पैदा हो गई और यात्रियों और वाहन संचालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Passengers worried due to debris falling in Quarb almora
क्वारब में दिनभर गिरते मलबे ने रोकी हाईवे पर रफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को भी दिन भर मलबा और बोल्डर मलबा गिरने का सिलसिला जारी रहा। यहां कई बार जाम की स्थिति पैदा हो गई और यात्रियों और वाहन संचालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिन भर हाईवे पर मलबे ने वाहनों की रफ्तार रोकी।

विज्ञापन

पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद क्वारब की पहाड़ी काफी कमजोर हो गई है। रविवार को यह मार्ग करीब सात घंटे बंद रहा। डेंजर जोन से रविवार की देर शाम मलबा तो हटा दिया गया था लेकिन वहां खतरा बना हुआ था। विवार की रात इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई थी। सोमवार की सुबह जब यहां से वाहनों का गुजरना शुरु तो हुआ लेकिन यहां फिर से मलबा और बोल्डर गिरने शुरु हो गए। जिस कारण यहां पल पल जाम लगता रहा। वाहनों को दो-दो घंटे तक जाम का सामना करना पड़ा। यात्री वाहनों में बैठे- बैठे काफी परेशान रहे। जैसे तैसे पुलिस के जवान वाहनों को एक एक यहां से निकालते रहे। देर शाम तक यहां मलबा हटाने का काम चलता रहा।

विज्ञापन

खतरे का सबब बन गई है दरक रही पहाड़ी
बारिश के कारण कमजोर हो चुके क्वारब की पहाड़ी अब खतरे का सबब बन गई है। सोमवार को जब यहां से वाहनों को निकाला जा रहा था तो गिरते मलबे और बोल्डरों को देख यात्रियों की नहीं बल्कि चालकों की सांसें भी रुक रही थीं। हल्द्वानी से आठ सवारी लेकर बेड़ीनाग की ओर जा रहे चालक कमल कुमार ने बताया कि मलबे की बीच वाहन निकालते समय बोल्डर गिरने का डर बना हुआ है। जैसे तैसे चालक वाहन यहां से निकलकर गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के जवान व लोनिवि के अधिकारी रहे मुस्तैद
क्वारब के दो दिनों से गिर रहे मलबे और बोल्डरों के कारण यहां खतरा पैदा हो गया है। इसलिए रविवार से ही यहां पुलिस बल तैनात कर दिया है। ताकि यहां किसी प्रकार की अव्यवस्था पैदा ना हो। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मलबा हटाने के दौरान जहां जमे रहे और कर्मचारियों को निर्देश देते रहे।

मलबा और बोल्डर गिरने से यातायात बाधित होता रहा। कोशिश की जा रही है कि वाहनों को यहां से सुरक्षित गंतव्य की ओर रवाना किया जा सके। मलबा हटाने का काम जल्द पूरा करा लिया जाएगा।
-महेंद्र कुमार, एई, एनएच रानीखेत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed