फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Passengers from three districts were troubled due to debris falling in Quarab and traffic jam in Kainchi.

Almora News: क्वारब में मलबा गिरने और कैंची में जाम से तीन जिलों के यात्री रहे परेशान

Wed, 06 May 2026 10:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 06 May 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
Passengers from three districts were troubled due to debris falling in Quarab and traffic jam in Kainchi.
अल्मोड़ा। पहाड़ की लाइफ लाइन अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में क्वारब पर पहाड़ी से मलबा गिरने से वाहनों की आवाजाही रुक-रुक कर हुई। मलबा कीचड़ में तब्दील होने से वाहनों को निकलने में दिक्कतें हुई। कैंची में जाम के कारण पहाड़ के तीन जिलों के यात्री समय पर गंतव्य पर नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन


क्वारब में पहाड़ी से बुधवार को रुक-रुक कर मलबा गिरा। बारिश होने पर मलबा कीचड़ में तब्दील हो गया। कीचड़ में वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। दोनों तरफ से वाहन आमने-सामने आने पर एक तरफ के वाहन को रुकना पड़ा। इससे जाम की स्थिति बनी रही है। यदि तेज बारिश हुई तो यह समस्या और अधिक गंभीर हो जाएगी। वाहनों को रुक-रुक कर निकाला गया। क्वारब की समस्या और कैंची में लंबा जाम लगने से अल्मोड़ा, बागेश्वर व पिथाैरागढ़ आने जाने वाले यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ा। जाम के कारण अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाने में तीन की बजाए पांच घंटे लगे। हल्द्वानी विलंब से पहुंचने पर कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई। यात्री सुनील सिंह ने बताया कि पहाड़ी से मलबा गिरने से आवाजाही के दौरान खतरा बना हुआ है। आवाजाही के दौरान मन में खौफ बना रहता है। पुष्पा देवी ने बताया हल्द्वानी समय पर नहीं पहुंचने से ट्रेन छूट गई। इससे काफी दिक्कतें हुई।
विज्ञापन


अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ एनएच पर चितई में लगा जाम

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ एनएच पर चितई में जाम लगने से यात्री और श्रद्धालु परेशान रहे। इस मार्ग पर वाहन सड़क पर आड़े तिरछे खड़े रहते हैं। बेतरतीब खड़े वाहनों से चितई में जाम लग गया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इससे यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। चितई में लोग सड़क किनारे बेतरतीब वाहन पार्क कर देते हैं। कई बार नो पार्किंग जोन में भी लोग वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे मार्ग में आए दिन जाम लगता रहता है। आए दिन जाम लगने से स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों को भी परेशानियों से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed