फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Passenger's car collapsed near China view, driver dies

घर से पहुंचने से कुछ पहले प्रवासियों की कार खाई में समाई, चालक की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
Passenger's car collapsed near China view, driver dies
रानीखेत में खाई में इस तरह गिरी कार। - फोटो : AMAR UJALA
रानीखेत (अल्मोड़ा)। दिल्ली से लौट रही प्रवासियों की कार बुधवार देर रात यहां चाइना व्यू के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई , जबकि दो बच्चों सहित चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
बुधवार की देर रात तकरीबन साढ़े 12 बजे चाइना व्यू के पास आई 10 कार (डीएल 4 सी एन डी - 5177) अनियंत्रित होकर तकरीबन 50 फ़ीट गहरी खाई में जा गिरी। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि दिल्ली निवासी महेंद्र सिंह रौतेला 35 साल अपने दोस्त सुंदर उसकी पत्नी मंजू तथा दो बच्चों श्रेयष और दिशा को लेकर अपने मूल गांव पोंनली (तिपोला) आ रहे थे। पीछे से दूसरी कार में उनका भाई दीपक और अन्य परिजन थे। चाइना व्यू के पास कार अनियंत्रित होकर 50 फ़ीट खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है, वहां पर सड़क काफी चौड़ी है। हादसा होते ही पीछे से कार से आ रहे भाई दीपक और अन्य परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और खाई में उतरकर राहत कार्यों में जुट गए। बाद में पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को राजकीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कार चालक महेंद्र सिंह रौतेला पुत्र किशन सिंह रौतेला ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। जबकि अन्य घायलों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के सिर में गम्भीर चोटें बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
--:::घर के पास आकर हुआ हादसा : रानीखेत। कार हादसे में हुई महेंद्र सिंह की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण दुखी हैं। सुबह समाचार सुनते ही कई ग्रामीण और परिजन यहां अस्पताल पहुंच गए। उनका कहना है कि दिल्ली से यहां तक सलामत पहुंचे, लेकिन घर के पास आकर हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Passenger's car collapsed near China view, driver dies
रानीखेत में इस तरह खाई में गिरी कार - फोटो : AMAR UJALA
रानीखेत में इस तरह खाई में गिरी कार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed