फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Passed proposal to get rid of monkeys

मुझोली के ग्रामीणों ने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने का प्रस्ताव किया पारित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Passed proposal to get rid of monkeys
मुझोली में खुली बैठक में भाग लेते ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जंगली जानवरों और बंदरों के आतंक से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। तहसील के सुदूरवर्ती मुझोली गांव की खुली बैठक में बंदरों के आतंक से निजात दिलाने का प्रस्ताव भी पास कर दिया गया है। अब विकासखंड और जिला स्तर पर इस विषय पर चर्चा होगी। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा का मुद्दा भी उठाया। सभी के सहयोग से गांव के विकास पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

मुझोली गांव में नवनिर्वाचित प्रधान रेनू देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र आज भी विकास की बाट जोह रहे हैं। मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। पानी की अव्यवस्था है, बिजली आए दिन गुल रहती है। लोग स्वास्थ्य और शिक्षा भी बदहाली का दंश झेल रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार को इस संबंध में सार्थक कार्रवाई करनी चाहिए। बैठक में ग्रामीणों ने बंदरों और सुअरों की समस्या को प्रमुखता से उठाया। कहा कि आतंक के चलते लोग खेती किसानी से विमुख हो रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि ग्रामीण खुद ही इस मसले को लेकर सरकार को चेताने का काम करें। बैठक में नारायण सिंह, नीमा देवी, मंजू परिहार, निर्मला देवी, सहाना बेगम, रमेश राम, विशन सिंह, श्याम सिंह, लछम सिंह, रघुवर सिंह, हरीश राम, दनी राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed