फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   party workers get ready for solutions to the problems: chauhan

समस्याओं के निस्तारण को तत्पर रहें कार्यकर्ता: चौहान

Sun, 03 Sep 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 03 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
party workers get ready for solutions to the problems: chauhan
भाजपा नगर मंडल की बैठक में मंचासीन विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान आदि। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से जन समस्याओं के निस्तारण के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया है। चौहान पालिका सभागार में भाजपा नगर मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्य अतिथि चौहान ने कहा कि जन समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जाएगा।
विज्ञापन


जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। वृत पूर्णकालिक विस्तारक ऋषि कंडवाल ने नगर मंडल के अंतर्गत आने वाले बारह शक्ति केंद्रों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


उपस्थित शक्ति केंद्र संयोजकों और पालकों को अपने केंद्रों के अंतर्गत आने वाले बूथों की समितियों को कार्यशील बनाने, निष्क्रिय बूथ समितियों को पुनर्जीवित करने को कहा। साथ ही पालिका और 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र की पूर्णकालिक पदाधिकारी उमा पढालनी ने शक्ति केंद्र संयोजकों से अपने केंद्रों में बूथ समितियों की बैठक 15 सितंबर से पूर्व कराने को कहा। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने युवाओं से एक बूथ दस यूथ के लिए तैयार रहने को कहा। 

भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन का काम निष्ठा और अनुशासन के साथ करें। नगर प्रभारी जिला महामंत्री अजीत कार्की, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद पिलख्वाल ने भी विचार रखे। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कैलाश गरुरानी ने और संचालन महामंत्री कृष्ण बहादुर ने किया।


बैठक में जिला महामंत्री रवि रौतेला, डा. एसएस पथनी, हरीश पंत, मीना भैसोड़ा, तुषारकांत साह, धर्मेंद्र बिष्ट, अजय वर्मा, श्याम पांडे, विद्या बिष्ट, ललित मेहता, पंकज जोशी, दीप जोशी, सुनील जोशी, भैरव गोस्वामी, विनीत बिष्ट, डा. बीपी कोठारी, पीसी रावत, मोती लाल वर्मा, दीप टम्टा, नरेश वर्मा, बीडी चबडाल, निर्मला जोशी, राधिका जोशी, बीना नयाल, सुशील साह, लक्की वर्मा, चंपा पांडे आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed