फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Party people will be work for betterment.

हर कांग्रेसी पूरी ताकत झोंककर भाजपा को सत्ता से दूर करेगा : माहरा

Sat, 28 Oct 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 28 Oct 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Party people will be work for betterment.
अल्मोड़ा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंककर भाजपा को सत्ता से दूर करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग भाजपा की नाकामी को जनता तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

सेवादल के प्रदेश सम्मेलन में बोलते हुए करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस सेवा दल का गठन 28 अक्तूबर 1923 को हुआ था। देश की आजादी में सेवादल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सेवादल की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन




सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने कहा कि कई गांवों में प्रशिक्षण शिविर लगाकर अधिकतम लोगों को सेवादल से जोड़ा जा रहा है। इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। अध्यक्षता महिला सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी ने की। इससे पहले बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने ध्वज वंदन किया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव शेख प्यारी जान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक मनोज तिवारी, नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र बाराकोटी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, महिला सेवादल की जिलाध्यक्ष चंपा कुंवर, सेवादल के जिलाध्यक्ष दिनेश नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed