फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Parking will be built near Dharanaula bus stand, proposal of Rs 17 lakh ready

Almora News: धारानौला बस स्टैंड के पास बनेगी पार्किंग, 17 लाख का प्रस्ताव तैयार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Parking will be built near Dharanaula bus stand, proposal of Rs 17 lakh ready
अल्मोड़ा। धारानौला क्षेत्र में दोपहिया वाहनों की पार्किंग बनाने की तैयारी चल रही है। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने यहां दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है। करीब 17 लाख की लागत से बनने वाली इस पार्किंग में करीब 25 दोपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

धारानौला बस स्टैंड शहर का व्यस्ततम क्षेत्र है जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री, स्थानीय लोग और व्यापारी पहुंचते हैं। यहां पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग मजबूरी में अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

कई बार राहगीरों और वाहन चालकों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रस्तावित पार्किंग बनने के बाद सड़क किनारे होने वाले वाहनों पर रोक लगने की उम्मीद है। इससे न केवल यातायात व्यवस्था सुचारु होगी बल्कि बस स्टैंड क्षेत्र में जाम की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पार्किंग निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। पार्किंग बनने से बस स्टैंड क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को अपने दोपहिया वाहन सुरक्षित ढंग से खड़े करने की सुविधा भी होगी। - रविशंकर जोशी, एई, जिला विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed